cbamazon
Top News

विद्यार्थियों एवं युवाओं को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए किया जागरूक

विद्यार्थियों एवं युवाओं को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए किया जागरूक

विद्यार्थियों एवं युवाओं को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए किया जागरूक

बुलन्द संदेश/लायबा नूर


संभल। अमन खुराना हेल्पिंग सोसाइटी (रजि.) द्वारा आज संस्था कार्यालय में द मोमेंटम लाइब्रेरी एवं समर कंप्यूटर कैंप के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अग्नि सुरक्षा जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।
       इस अवसर पर अग्निशमन विभाग से उपस्थित प्रभारी श्री महेश सिंह ने विद्यार्थियों को अग्नि दुर्घटनाओं के कारण, उनसे बचाव के उपाय, प्राथमिक सुरक्षा तकनीकों एवं आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि छोटी-सी असावधानी भी बड़े हादसे का रूप ले सकती है, इसलिए सुरक्षा नियमों की जानकारी एवं उनका पालन प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में संस्था संस्थापक की धर्मपत्नी सलोनी खुराना विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं दिल्ली उच्च न्यायालय की अधिवक्ता भुवी शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। अग्निशमन विभाग की टीम से रजनीश शर्मा एवं संदेश चौधरी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही जी.एल.ए. विश्वविद्यालय, मथुरा के बी.कॉम. के दो विद्यार्थी, जो संस्था में एक माह की इंटर्नशिप कर रहे हैं, नितिन धांखड़ एवं गौरी शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।