cbamazon
Top News

या हसन या हुसैन की सदाओं के बीच निकला अलम का जुलूस

या हसन या हुसैन की सदाओं के बीच निकला अलम का जुलूस

या हसन या हुसैन की सदाओं के बीच निकला अलम का जुलूस


बुलन्द संदेश/लायबा नूर


सम्भल। मंगलवार को  हजरत अब्बास अलमदार रहमतुल्लाह लेह की याद में अकीदत के साथ अलम का जुलूस कडी सुरक्षा के बीच निकाला गया। इस बीच हर तरफ या हसन या हुसैन या अब्बास की सदाएं गुंजती रहीं। नगर के मोहल्ला मियां सराय से अलम का जुलुस हातिम सराय, डूंगर सराय, पंजू सराय, बेगम सराय के अलमदारों के साथ परम्परागत मार्ग से होकर चमन सराय इमामबाड़ा पहुंचा। जहाँ पर मोहल्ला जगत, मंडी, नूरियों सराय, सैफ खान सराय, चौधरी सराय, नाला और बरेली सराय तथा आसपास के जुलूस एकत्र हुए और इसके उपरान्त चमन सराय से अलम का जुलुस बाजार, सब्जी मंडी, कोट गर्बी से रेतला मैदान, महमूद खां सराय, दीपा सराय चौक, ठंडी कोठी, तिमरदास सराय, खग्गू सराय आदि स्थानों से गुजरता हुआ इमाम बारगाहों पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान जगह-जगह शबीले लगाकर तबर्रक का वितरण हुआ। इसके साथ ही कर्बला के शहीदों को याद किया गया। वहीं कोतवाली चौराहे पर अलम आगे-पीछे करने को लेकर अलमदारों में आपस में कहासुनी हो गई। जिसे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सुलटा दिया। राजनैतिक हस्तियों ने जलूस में शिरकत कर अलमदारों की हौसला अफजाई की। इसके साथ ही सरायतरीन, हयातनगर, सिरसी आदि स्थानों पर परम्परागत तरीके से अलम का जलूस निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध रहे। जलूस मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी पल-पल की स्थिति पर नजर बनाये रहे।