cbamazon
Trending News

ग्राम कुरकावली में तीन दिन से अंधेरे में डूबे ग्रामीण पानी को भी तरस रहे सैकड़ों परिवार ●जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही आई सामने

ग्राम कुरकावली में तीन दिन से अंधेरे में डूबे ग्रामीण पानी को भी तरस रहे सैकड़ों परिवार  ●जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही आई सामने

ग्राम कुरकावली में तीन दिन से अंधेरे में डूबे ग्रामीण पानी को भी तरस रहे सैकड़ों परिवार

●जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही आई सामने


बुलन्द संदेश/लायबा नूर

सम्भल। तहसील क्षेत्र के ग्राम कुरकावली में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बिजली संकट ने हालात इतने गंभीर कर दिए हैं कि अब पेयजल की समस्या विकराल रूप ले चुकी है।सैकड़ों परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
      बिजली न होने से गांव की पेयजल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो दिनों से पानी की टंकी से सप्लाई नहीं हो रही,जिससे घरों में पानी का भारी संकट खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी के बीच महिलाएं और बच्चे गली-गली पानी की तलाश में भटकने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।विभाग के त्वरित समाधान के दावे यहां पूरी तरह फेल नजर आ रहे हैं। बिजली न होने से मोबाइल चार्जिंग,पंखे और अन्य जरूरी उपकरण भी बंद पड़े हैं,जिससे दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है ग्राम प्रधान पति लाखन सिंह ने बताया कि गांव में बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक ढोल (ट्रांसफार्मर/उपकरण) लगाया गया था,लेकिन वह भी सही से काम नहीं कर रहा है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई,तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे