cbamazon
Trending News

ईमानदार लोगों पर हों साज़िश और झूठे मामलों पर भी लगे रोकः वसी अशरफ

ईमानदार लोगों पर हों साज़िश और झूठे मामलों पर भी लगे रोकः वसी अशरफ

ईमानदार लोगों पर हों साज़िश और झूठे मामलों पर भी लगे रोकः वसी अशरफ

 

बुलन्द संदेश/राबिया बसरी

 

संभल। उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में धर्मांतरण रोकथाम सेल गठित करने के फैसले पर मुस्लिम धर्म गुरू मौलाना वसी अशरफ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि ईमानदार और निष्पक्ष लोगों की नियुक्ति की जाए।

        मुसिलम धर्मगुरू मौलाना वसी अशरफ ने कहा कि कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो भारतीय कानून इसकी अनुमति देता है और किसी को भी उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। साथ ही कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन तो इस्लाम में भी जायज़ नहीं है। सरकार ऐसे मामलों को रोकने के लिए कदम उठाती है तो यह स्वागत योग्य फैसला है। आगे कहा कि हांलाकि धर्मांतरण के नाम पर कई बार झूठे और मनगढ़ंत आरोप भी लगाए जाते हैं। वर्षों तक साथ रहने के बाद अचानक धर्म छिपाने या धोखा देने जैसे आरोप लगाए जाते हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कई बार ऐसे मामलों की आड़ में मुसलमानों और इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश की जाती है। मौलाना ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए जाने वाले सेल में ऐसे लोगों को शामिल किया जाना चाहिए जो निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ काम करें तथा किसी भी समुदाय के खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रसित न हों। उन्होंने कहा कि यदि जांच निष्पक्ष होगी तो समाज में विश्वास बढ़ेगा और वास्तविक मामलों में न्याय सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इसके नाम पर किसी निर्दाेष व्यक्ति या समुदाय को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने राज्यपाल के फैसले का स्वागत करते हुए निष्पक्ष व्यवस्था की मांग उठाई।