मुरादाबाद सड़क हादसे में बाइक सवार मासूम सहीत तीन की मौत
● संभल हयातनगर थाना क्षेत्र स्थित सरायतरीन के रहने वालो के रूप में हुई मृतको की पहचान
●कटघर थाना क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांगन नदी पुल के पास हुआ हादसा
बुलन्द संदेश/दानिश अली
सम्भल मुरादाबाद में रोडवेज बस ने बाइक सवार 5 महीने की गर्भवती महिला, उसकी बहन और 3 साल के बेटे को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।मृतकों की पहचान संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र स्थित सरायतरीन के रहने वाले जुनैद (35), सिमरन (30) और दानियाल (3) के रूप में हुई। जुनैद पत्नी सिमरन, साली मंतशा और बेटे दानियाल के साथ बाइक से निकला था। रास्ते में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने सिमरन और दानियाल को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर रूप से घायल मंतशा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जुनैद का इलाज चल रहा है।


