cbamazon
Trending News

नाबालिग बेटी को लेकर पड़ोसी फरार 8 पर नामजद रिपोर्ट दर्ज

नाबालिग बेटी को लेकर पड़ोसी फरार 8 पर नामजद रिपोर्ट दर्ज

 

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

 

 

सम्भल।थाना नखासा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि मोहल्ले का ही रहने वाला बिलाल उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ फरार हो गया।

   पीड़ित पिता के अनुसार,घटना चार दिन पूर्व शनिवार की है।आरोप है कि बिलाल ने उसकी नाबालिग पुत्री को अपने प्रभाव में लेकर घर में रखे करीब तीन लाख रुपये नकद,सात तोले सोना और पिस्टल का लाइसेंस भी अपने साथ ले जाने के लिए उकसाया। इसके बाद वह नाबालिग को साथ लेकर फरार हो गया।पीड़ित ने थाना नखासा पहुंचकर बिलाल सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नामजद आरोपियों में दाऊद,अली,अर्सलान,महमूद,क्षसमीर,कुमारी सना और अयान शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ साजिश और सहयोग के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद पुलिस बेटी की बरामदगी के लिए गंभीर प्रयास नहीं कर रही है। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना के गवाहों को आरोपी पक्ष की ओर से धमकी भरे फोन किए जा रहे हैं,जिससे वे दहशत में हैं।पीड़ित ने आशंका जताई कि आरोपियों को पुलिस का कोई डर नहीं है और वह खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। उसने प्रशासन से जल्द से जल्द बेटी की सुरक्षित बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।