cbamazon
Trending News

नाले पर नहीं पत्थर चोटिल हो रहे लोग बीस दिन पहले निकली कीचड़ बनी ढेर

नाले पर नहीं पत्थर चोटिल हो रहे लोग बीस दिन पहले निकली कीचड़ बनी ढेर

नाले पर नहीं पत्थर चोटिल हो रहे लोग बीस दिन पहले निकली कीचड़ बनी ढेर

बुलन्द संदेश/दानिश अली 

संभल। नाले के उपर पत्थर न लगा होने से वाहन फंस रहे है तो पैदल चलने वाले लोग गिरकर चौटिल हो रहे हैं। मौहल्ले वासियों ने सभासद तक शिकायत पहुंचाई तो समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
               जानकारी अनुसार नगर के मौहल्ला मेहमूद खां सराय देहली दरवाज़ा मे जिलानी सकूल के निकट गली मे जाने वाले रास्ते पर नाले का एक हिस्सा खुला होने से राह चलते लोग गिरकर घायल हो रहे हैं जबकि रात के अन्धेरे मे तो समस्या अधिक हो जाती है। खासकर बच्चों के लिए नाला खुला होने से अधिक परेशानी है। पुलिया पर भी बीच मे नाला का थोड़ा सा हिस्सा खुला होने से वाहन फंस जो हैं पैदल चलने वाले लोग चोटिल हो जाते हैं। 20 दिन से नाले की सफाई कर कीचड़ का ढेर लगा दिया गया है जिसको आज तक नहीं उठाया गया। मौहल्ले वासियों ने आरोप लगाया कि सभासद के परिवार का सदस्य मौके पर देखने आया और समस्या से बताया तो यह कहकर टाल दिया कि यह हमारा काम नहीं हैं। इस दौरान मौहम्मद नवील, मौहम्मद फाज़िल, मौहम्मद ज़ैद, हाजी साबिर आदि रहे।