cbamazon
Trending News

पीएम आवास योजना में सुविधा शुल्क के आरोपों पर भड़कीं राज्यमंत्री गुलाब देवी, कहा- शिकायत मिली तो होगा तत्काल एक्शन

पीएम आवास योजना में सुविधा शुल्क के आरोपों पर भड़कीं राज्यमंत्री गुलाब देवी, कहा- शिकायत मिली तो होगा तत्काल एक्शन

पीएम आवास योजना में सुविधा शुल्क के आरोपों पर भड़कीं राज्यमंत्री गुलाब देवी, कहा- शिकायत मिली तो होगा तत्काल एक्शन


बुलंद संदेश/ शाहवेज़ खान


प्रधानमंत्री आवास योजना में सुविधा शुल्क लिए जाने के आरोपों पर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि कहीं भी अनियमितता या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को तत्काल निलंबित कराया जाएगा।
राज्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों की इतनी हिम्मत नहीं है कि वे किसी योजना में सेंध लगा सकें। यदि कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो उसके ठोस प्रमाण सामने लाए जाएं। बिना साक्ष्य के किसी भी प्रकार का आरोप लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए गुलाब देवी ने कहा कि किसी भी दुकान पर वही सामान बिकता है जो वहां मौजूद होता है और दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की इतनी उपलब्धियां हैं कि उन्हीं की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और देश विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।
राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के क्षेत्र में आदर्श प्रदेश बनकर उभरा है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।