cbamazon
Trending News

पिकअप-बाइक की भिड़ंत में बाइक में लगी आग एक की मौत,दूसरे की हालत गंभीर ●पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची,घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती।

पिकअप-बाइक की भिड़ंत में बाइक में लगी आग एक की मौत,दूसरे की हालत गंभीर

●पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची,घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती।

बुलन्द संदेश /दानिश अली 

सम्भल। थाना नखासा क्षेत्र में  एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी
सम्भल-हसनपुर मार्ग पर मिलक ककरुआ के पास पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई।
      इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दहेपा पुलिस चौकी क्षेत्र की है,जहां  पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर यह दुर्घटना हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और आमने-सामने की टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान बाइक में अचानक आग भड़क उठी,जिससे स्थिति और भयावह हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड व 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घायल युवक की पहचान सोनू पुत्र सतवीर निवासी मंगलपुरी,एन ब्लॉक,उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है। उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा,जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।थाना प्रभारी नखासा संजय कुमार ने बताया कि पिकअप चालक कार छोड़कर फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है और घटना  सूचना मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे सम्भल पहुंच रहे हैं