पिण्डदान स्थल की भूमि पर दीवार लगाने पर भड़के माली समाज के लोगों ने दिया धरना
बुलन्द संदेश/राबिया बसरी
संभल। माली समाज के लोगों ने पिण्डदान स्थल की भूमि पर दीवार खड़ी करने का आरोप लगाते हुए राधू सिनेमा के निकट धरना देकर नारेबाजी की।
गुरूवारी को माली समाज के लोगों को राधू सिनेमा के निकट दरी बिछा कर धरना देते हुए नारेबाजी की। साथ ही डीएम के नाम एक पत्र दिया जिसमे कहा गया कि हम मौहल्लू पन्जू सराय, बेग़म सराय के माली समाज के लेाग है हमारी बिरादरी द्वारा पीढ़ियों से राधू सिनेमा व बाबूराम कोल्ड स्टोरेज के बीच मे खाली पड़ी भूमि पर सैकड़ों वर्ष से पिण्ड दान करते आ रहे है। संजय अग्रवाल न0 02 वाले व विवकेशील द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्ज़ा करके बाउण्ड्रीबॉल कर दी गई है। पत्र मे कहा गया कि राधू सिनेमा व पिण्डदान की मौके पर पैमाईश कराकर हमारी भूमि को कब्ज़ा मुक्त करायें। इनके अवैध कब्ज़े के कारण बिरादरी के लोगों को पिण्ड दान एवं अन्य धार्मिक क्रियायेंक रने मे भारी असुविधा हो रही है। इससे माली समाज, भुर्जी समाज व धीमर समाज मे रोष व्याप्त है। पत्र मे सजन श्रीमाली, ज्वालेश श्रीमाली, अन्नू माली, आकाश श्रीमाली, योगेश श्रीमाली, छोटे लाल श्रीमाली, पूजा, नरेश, राजेश, दीपक, अमन कुमार, रवि कुमार आदि के नाम शामिल हैं।


