व्यापारिक तथा औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया व्यापारी संवाद
बुलन्द संदेश/लायबा नूर
सम्भल। नगर के सम्भल मुरादाबाद मार्ग स्थित डॉयमण्ड होटल एण्ड गार्डन पर एक व्यापारिक तथा औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर संभल नगर में राज्य कर विभाग,खण्ड – 1 व 2,द्वारा संयुक्त रूप से व्यापारिक तथा औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं, कर सम्बंधी प्रक्रियाओं और व्यापारिक गतिविधियों में आने वाली दिक्कतों को विस्तार से रखा। अधिकारियों ने व्यापारियों को विभागीय नियमों, कर प्रावधानों एवं ऑनलाईन प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही व्यापारियों द्वारा दिये गये सुझावों को भी गंभीरता से सुनकर विभागीय अधिकारियों द्वारा उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में सहायक आयुक्त गिरीश चन्द्र सिंह द्वारा जीएसटी पंजीयन एवं भट्टा व्यवसाय, रूचि अग्रवाल द्वारा पोर्टल पर रिटर्न फाइलिंग एवं उससे सम्बंधित नियमों तथा उपायुक्त श्री लल्लन प्रसाद यादव द्वारा GST 2.00 के अंतर्गत नवीन प्रावधानों, व्यापारी हितैषी महत्वपूर्ण सुधार एवं ई-इनवाइसिंग, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना आदि की जानकारी देने के साथ-साथ जनपद के व्यापारियों को भयमुक्त होकर व्यापार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया इसके अतिरिक्त उनके द्वारा कहा गया कि विभाग व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है और ऐसे संवाद कार्यक्रमों से विभाग एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। महिला उद्यमी शाजिया खान द्वारा जनपद में जींस कारोबार को ODOP में सम्मिलित कराये जाने हेतु मांग की गयी। कार्यक्रम में उपायुक्त बीरेन्द्र कुमार,राज्य कर अधिकारी इन्द्रजीत सिंह,मकसूद अहमद, केशव सक्सैना,राजेश कुमार,जयप्रकाश मुकेश सिंघल, जिलाध्यक्ष,भट्टा एसोसिएसन, मौहम्मद अकरम, जिलाध्यक्ष, टैक्स बार एसोसिएसन, वरिष्ठ अधिवक्ता महफूज हुसैन, मुसफिक, शुएब अहमद, वरिष्ठ अधिवक्ता मौहम्मद हमजा, वरिष्ठ व्यापारी डॉ0 असलम खान, संजय गुप्ता मौहम्मद एहतशाम, संजय सांख्यधर, महिला उद्यमी , शालिनी आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।


