बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ (सुदेश बिश्नोई )। पांच दिवसीय 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन अलार्म एफिशिएंसी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता-2026 के पहले ही दिन मेजबान 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने बाजी मारी। इससे पहले सेनानायक व कुमार (आईपीएस) ने शुभारंभ किया। मार्चपास्ट के बाद खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन की शपथ दिलाईlपहले दिन मतलबपुर फायरिंग रेंज पर आयोजित अलार्म एफिशिएंसी रेस में 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद 142 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि अन्य टीमें निर्धारित सभी बाधाएं पार नहीं कर सकीं।राइफल शूटिंग 100 गज (ग्टैंडिंग) स्पर्धा में भी 23वीं हनी का दबदबा कायम रहा। टीम ने 131 अंक हासिल कर ना स्थान पाया, जबकि 43वीं वाहिनी पीएसी एटा 92 अंक के साथ उपविजेता रही। व्यक्तिगत प्रदर्शन में 23वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी राजकुमार मौर्य ने 70 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया।इस दौरान सहायक सेनानायक सूक्ष्म प्रकाश, सहायक सेनानायक सीमा यादव, महीपाल सिंह, डॉ. यासिर अराफात, शिविरपाल आदि मौजूद रहे l 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन अलार्म एफिशिएंसी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता में 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ, आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली, नौवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा, 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा, 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, 43वीं वाहिनी पीएसी एटा, 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर समेत 14 वाहिनी प्रतिभाग कर रहीं हैं।
मुख्य निर्णायक मनोज कुमार बिष्ट, महेंद्र पाल सिंह गिल, जगदीश कनौजिया, सुभाष चंद्र समेत पूरी टीम का योगदान रहा।


