cbamazon
उत्तर प्रदेश

36 घंटे से रावली रोड स्थित धोबियान मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से है ठप, विद्युत विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

36 घंटे से रावली रोड स्थित धोबियान मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से है ठप, विद्युत  विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

 

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

विद्युत आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के लोग अंधेरे में रहने पर हैं मजबूर, वहीं भीषण गर्मी के कारण छोटे छोटे बच्चे बुरी तरह बिलबिला रहे हैं

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) नगर के धोबियान मोहल्ले में भीषण गर्मी के बीच पिछले 36 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को गर्मी, पेयजल संकट और दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और शिकायत केंद्र पर सूचना दी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

बिजली न होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की स्थिति सबसे अधिक खराब बताई जा रही है। इनवर्टर जवाब दे चुके हैं और भीषण उमस ने लोगों का घरों में रहना मुश्किल कर दिया है।

क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।