cbamazon
उत्तर प्रदेश

अंबेडकर भवन में दलित समाज के लोगों का सम्मान, रणवीर दहिया ने किया स्वागत

अंबेडकर भवन में दलित समाज के लोगों का सम्मान, रणवीर दहिया ने किया स्वागत

वरिष्ठजनों से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद, समाज की एकजुटता और भाईचारे को लेकर हुई चर्चा

संवाददाता जावेद अब्बासी

मेरठ। आलमगीरपुर स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा सिवाल खास से चौ. रणवीर दहिया ने दलित समाज के गणमान्यजनों और वरिष्ठजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान शिशपाल बिड़ी, शिवदत्त, जगत सिंह कल्याणपुर, राजेंद्र, लाल सिंह, चरण सिंह, हरबीर सिंह उकसिया, देवांश, रामनिवास, रोटाश, सतपाल, रामपाल सिंह और करतार सिंह का स्वागत किया गया।

रणवीर दहिया ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस दौरान दलित समाज की एकजुटता, सामाजिक भाईचारे और समाज के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद हमेशा प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेंद्र गौतम ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ दीपक गून, बिजेंदर निशंक, सचिन चौधरी, प्रदेश महासचिव डॉ. सुशील कुमार जाटव, मोहित राव गौतम, रविभारत चिकारा, औंकार भदौड़ा और सुभाष जाटव सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।