बुलन्द संदेश ब्यूरो
अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी ) अंजुमन इमामिया के तत्वावधान में सोमवार शाम को अजादारों ने हजरत इमाम हुसैन (अ०) की याद में दहकते हुए अंगारों पर मातम कर अपनी अकीदत का नजराना पेश किया।सोमवार शाम साढ़े छह बजे दानिशमन्दान स्थित अजाखाना अकबर अली में एक मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस की शुरुआत मौलाना असगर और उनके साथियों द्वारा पढ़े गए मरसिए से हुई। इसके उपरांत मौलाना सैय्यद तहकीक ने मजलिस को खिताब किया।उन्होंने कर्बला में इमाम हुसैन (अ०) और उनके साथियों पर हुए जुल्म और उनकी शहादत का पुरदर्द बयान किया। मौलाना ने अपने संबोधन में कहा कि हजरत इमाम हुसैन (अ०) ने सच्चाई और इंसाफ को जिंदा रखने के लिए अपनी महान कुर्बानी पेश की थी। हमें भी उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए हमेशा सच्चाई का परचम बुलंद रखना चाहिए।मजलिस के फौरन बाद अजादारों का कौशिश और गम चरम पर पहुंच गया, जिसके बाद उन्होंने दहकते हुए अंगारों पर मातम किया।

इस दौरान अंजुमन बनी हाशिम गुज़री के नौहाख्वानों ने पुरसोज नौहाख्वानी की।इस कार्यक्रम में अंजुमने इमामिया के सदर नईम रज़ा, आलिम तकवी, माहिर हुसैन, जुल्फिकार हसनैन खां, सलीम अकबर, कौकब अब्बास अरशी, डॉ० शहज़ाद, मौजिज़ हुसैन, सामी अमरोहवी, इमरान रजा, रज़ा हैदर सहित भारी संख्या में अजादार और स्थानीय लोग मौजूद रहे


