रणवीर दहिया बोले—किसान, मजदूर और ग्रामीणों के हितों के लिए काम करना पार्टी की प्राथमिकता
संवाददाता जावेद अब्बासी
मेरठ। रविवार को ग्राम बाफर में बबलू शर्मा के आवास पर राष्ट्रीय लोकदल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रणवीर दहिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता ओमप्रकाश ने की, जबकि संचालन रवि भारत चिकारा ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए रणवीर दहिया ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के हितों के लिए काम करने वाली पार्टी है। किसानों और मजदूरों के अधिकार, सम्मान तथा आर्थिक उत्थान के लिए प्रयास करना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एनडीए सरकार को तीसरी बार बनाने के उद्देश्य से मिलकर काम करने का संकल्प लिया। साथ ही किसान, मजदूर और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में डॉ. देवेंद्र गौतम, नंद किशोर शर्मा,सुरेंद्र, तेजपाल, सुखेंद्र, मदन, सुरेश चंद शर्मा, राजकुमार, बाबूराम, वीरेंद्र, सुभाष और उदयवीर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


