cbamazon
उत्तर प्रदेश

*ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े लखनऊ सहित लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों की विधानसभाओं में स्थित स्थलों के सौंदर्यीरकण एवं पर्यटन विकास हेतु 59 प्रस्ताव प्राप्त* 

 

 

*विभागीय अधिकारियों को आगामी नवंबर तक प्रस्तावो को धरातल पर उतारने हेतु सख्त निर्देश-जयवीर सिंह* 

 

बुलंद संदेश ब्यूरो

लखनऊ (लेखराम मौर्य) । लखनऊ व लखनऊ के मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों की विधानसभाओं में स्थित प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों, आस्था के स्थलों तथा अन्य संस्थानों के जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यीकरण के लिए वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में विधानसभावार पर्यटन विकास के लिए सांसदों, विधायकगण, वि0परि0 सदस्य, जिलाधिकारी तथा अन्य जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा 59 प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इन प्रस्तावों पर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। इन प्रस्ताव को अगले नवंबर तक धरातल पर उतारने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। 

 

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने गुरूवार को दी। उन्होंने बताया कि इन प्रस्तावों में लखनऊ के सांसद एवं रक्षा मंत्री, भारत सरकार राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि पर्यटन के बढ़ते हुए अवसर को देखते हुए लखनऊ मंडल में स्थित मंदिरों एवं अन्य संस्थानों को सहेज कर बुनियादी सुविधाएं सुलभ करायी जाएगी। इसके साथ ही ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के आस्था स्थलों को सहेज कर अगली पीढ़ी के लिए संरक्षित करना है। 

 

उन्होंने बताया कि लखनऊ,सीतापुर, हरदोई, लखीमपुरखीरी, रायबरेली, उन्नाव जनपदों के जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव को परीक्षण एवं आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इन प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए जनपदों से भूमि के रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है। इन प्रस्तावों में प्रमुख रूप से लखनऊ के प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिरों का पर्यटन विकास, नाकाहिंडोला, गुरूद्वारे का पर्यटन विकास, प्राचीन भुईयन देवी मंदिर का सौदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास, चंदनगर आलमबाग में सनातन धर्म मंदिर का पर्यटन विकास, उनई देवी मंदिर का पर्यटन विकास, मल्लाही टोली प्रथम वार्ड के अंतर्गत कल्याणगिरी महादेव मंदिर का पर्यटन विकास तथा श्री चित्रगुप्त भवन का पर्यटन विकास शामिल है। 

 

इसके अलावा राजाजीपुरम स्थित शीतलादेवी मंदिर, लखनऊ अलीगंज हनुमान मंदिर, काकोरी शहीद स्थल, गंगाप्रसाद मेमोरियल हॉल का संरक्षण, इसी प्रकार लखीमपुर खीरी के राजा बेनीताल ग्रा0स0 बिजुआ का पौराणिक मंदिर बाबा भूतनाथ मंदिर, तुरन्तनाथ बाबा मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर जंगलियानाथ बाबा, बाबा भुरिया नाथ धाम का पर्यटन विकास, सीतापुर स्थित नैमिषारण्य धाम में पर्यटन सुविधा केन्द्र का निर्माण, परंपरा पर्यटन एवं संस्कृति का वन स्टाप सेंटर, महमूदाबाद वि0सं0 के मां संकटा देवी धाम का पर्यटन विकास, सिधौली में झारखंडेश्वर महादेव मंदिर का पर्यटन विकास, रायबरेली के चंपा देवी मंदिर का पर्यटन विकास तथा ऊंचाहार, रायबरेली महाराज माहे पासी किले का पर्यटन विकास शामिल है। 

 

पर्यटन मंत्री ने बताया कि ऊंचाहार के प्राचीन विष्णु मंदिर, देवी जंगली मैय्या तथा हरदोई का प्राचीन महर्षि दधिचि मंदिर, शाहबाद स्थित बाबा वनखंडी मंदिर, संडीला के चौमुखी मंदिर, जनपद उन्नाव स्थित बुद्ध अम्बेडकर पार्क का पर्यटन विकास, मोहान स्थित जमदग्नि आश्रम परशुराम मंदिर, भगवंतनगर वि0स0 स्थित हनुमान मंदिर तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर का पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव शामि है।