बुलन्द संदेश ब्यूरो
अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी) अमरोहा जनपद के ऐतिहासिक कस्बे रजबपुर (राष्ट्रीय राज मार्ग -9) में ख़्वाजा बहाउद्दीन बाबा फ़रीदी की दरगाह पर जारी 552 वें उर्स के मौके पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ लगी है।कुल शरीफ की रस्म जुमेरात 30 जुलाई को अदा की जाएगी। ज़िले के रजबपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध हज़रत ख़्वाजा बहाउद्दीन बाबा फ़रीदी रह०की दरगाह पर 552 वां उर्स मुबारक पूरी शानो-शौकत और अदबो-एहतराम के साथ जारी है। उर्स के दौरान बाबा के आस्ताने पर हाज़री देने और मन्नतें मांगने वाले जायरीन का तांता लगा हुआ है। उर्स कमेटी के मुताबिक आगामी 30 जुलाई को दरगाह शरीफ पर 'कुल की रस्म' (कुल शरीफ) अदा की जाएगी,जिसमें देश-प्रदेश से हजारों अकीदतमंदों के शिरकत करने की उम्मीद है।उर्स के पावन अवसर पर अमरोहा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल कुमार चिकारा एडवोकेट ने अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ बाबा के मज़ार-ए-अकदस पर हाज़री दी।उन्होंने मज़ार शरीफ पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर मुल्क में अमन,चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।इस मौके पर दरगाह के सज्जादा नशींन ख़्वाजा सलीम फ़रीदी ने रवायत के मुताबिक बार अध्यक्ष कपिल कुमार चिकारा और उनके साथ आए साथी वकीलों की दस्तार बंदी ( पगड़ी) बांधकर सम्मानित किया। दरगाह कमेटी की ओर से सभी मेहमानों को तबर्रुक (प्रसाद) भी भेंट किया गया।

मोहम्मद अज़ीम पाशा ,मोहम्मद वासिफ रज़ा खुर्शीद मोहम्मद नदीम ,मोहम्मद शाहबाज़ आलम ,इबाद उर रहमान, इसरार अहमद ,इंटरनेशनल सूफी मिशन के संयोजक सय्यद उवैस मुस्तफा रिज़वी,सूफी मुईन उद्दीन,सूफी मुश्ताक़ अहमद ,खलीफा अब्दुल माजिद ,के अलावा ख्वाजा सलीम फरीदी ख्वाजा इसरार अख्तर फरीदी साबरी ख्वाजा रिफाकत फरीदी साबरी ख्वाजा मुनीर फरीदी आदि दरगाह कमेटी के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे.


