cbamazon
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगायें 53 पौधे

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगायें 53 पौधे

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगायें 53 पौधे 

 

मोदीनगर (अनवर खान)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर सभासद प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

         कार्यक्रम में प्रदीप शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इसलिए हम सभी को पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी तय करनी है। प्रदीप शर्मा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। बूथ स्तर पर मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही प्रदेश में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा।

          इस अवसर पर दुश्यंत यादव, राहुल राणा, रहिसुद्दीन, सलमान, बबलू कौशिक, कृष्णापाल, विनीत, राजीव कुमार, प्रीति, राजेश, सुमित, आदित्य, अक्षय तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।