cbamazon
उत्तर प्रदेश

आउटसोर्स कर्मियों को बढ़े पारिश्रमिक का तोहफा, सरधना में देखा सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

आउटसोर्स कर्मियों को बढ़े पारिश्रमिक का तोहफा, सरधना में देखा सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

सीएम ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों को बताया सरकार की प्राथमिकता

संवाददाता जावेद अब्बासी 

सरधना। नगर पालिका परिषद के अब्दुल कलाम सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण, वेबसाइट और पोर्टल का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की घोषणा भी की।शासन के निर्देश पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोक भवन लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। सभासदों, नगर पालिका कर्मचारियों, आउटसोर्स कर्मियों और गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम को देखा और सुना।मुख्यमंत्री ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। निगम के गठन से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, समय से वेतन, ईपीएफ, ईएसआईसी और सेवा सुरक्षा जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा।अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि शासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। आउटसोर्स कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार मिलने वाले सभी लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में शावेज अंसारी, पिंकी सोम, पंकज टाली, शानू जैन, राहुल पाल, अज़ीम सेफ़ी, सलमान, तसलीम सहित नगर पालिका के सभासद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।