cbamazon
उत्तर प्रदेश

भाजपा हयात नगर मंडल की शक्ति केंद्र बैठकों में संगठन मजबूती पर जोर

भाजपा हयात नगर मंडल की शक्ति केंद्र बैठकों में संगठन मजबूती पर जोर

भाजपा हयात नगर मंडल की शक्ति केंद्र बैठकों में संगठन मजबूती पर जोर

सम्भल। भारतीय जनता पार्टी हयात नगर मंडल के अंतर्गत रविवार को ‘शक्ति केंद्र मनोकामना’, ‘लाडम सराय-1’ एवं ‘लाडम सराय-2’ की मासिक बैठकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अर्जुन वाल्मीकि ने सहभागिता करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान “संगठन ही सेवा, संगठन ही शक्ति” के मूल मंत्र के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। मंडल प्रभारी अर्जुन वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और बूथ स्तर पर सक्रियता ही संगठन की सफलता का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गणेश शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक सैय्यद शान अली, सुमित श्याम, खुर्शीदा बेगम सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में भाजपा को मजबूती दिलाने का संकल्प लिया।

 

बुलन्द संदेश/शाहवेज खान