बुलन्द संदेश ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी संजय चौधरी तथा दाऊद चौधरी ने रविवार को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश सरकार के 'सरयू' अतिथि गृह में हिन्दू युवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेन्द्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, युवाओं की सहभागिता, सामाजिक समरसता तथा प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा नेता संजय चौधरी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
वहीं, हिन्दू युवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेन्द्र सिंह ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए सामाजिक एकता, राष्ट्र सेवा और जनहित के कार्यों में निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के हित में सभी संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना चाहिए


