बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने आज भारतगैस Lite ZIP लाइट ज़िप का शुभारंभ किया। यह एक प्रीमियम फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सेवा है, जिसे ग्राहकों को तत्काल नया कनेक्शन तथा 4 घंटे के भीतर एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी जैसी तेज, सुविधाजनक एवं आधुनिक सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

भारतगैस लाइट ज़िप बीपीसीएल की नई ग्राहक-केंद्रित पहल है, जिसमें हल्के वजन वाले भारतगैस लाइट कंपोजिट सिलेंडर के लाभों को डिजिटल तकनीक आधारित प्रीमियम सेवा मॉडल के साथ जोड़ा गया है। यह सेवा ग्राहकों को तेज़, सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर अनुभव प्रदान करेगी। भारतगैस लाइट ज़िप की प्रमुख विशेषताएं
तत्काल नया एलपीजी कनेक्शन।
ऑर्डर के 4 घंटे के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी।
हल्का एवं आसानी से उठाया जा सकने वाला कंपोजिट सिलेंडर।
जंग-रहित (Corrosion-Free) बॉडी। पारदर्शी बॉडी के कारण सिलेंडर में गैस का स्तर आसानी से दिखाई देता है।
अधिक सुरक्षित एवं आधुनिक डिज़ाइन।
उपयोग में सरल और सुविधाजनक।
यह सेवा विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों, विद्यार्थियों, किरायेदारों तथा तेजी और सुविधा को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम स्थित विष्णु ज्योति गैस सर्विस में भारतगैस Lite ZIP सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक, वितरक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भारतगैस Lite ZIP की विशेषताओं, त्वरित कनेक्शन प्रक्रिया तथा 4 घंटे के भीतर डिलीवरी जैसी सुविधाओं का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जे.पी. सिंह, चेयरमैन, इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग, उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नवाचार और सुरक्षा ही विकसित भारत की पहचान हैं तथा भारतगैस Lite ZIP ग्राहकों के जीवन को और अधिक सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाएगा।
इस अवसर पर टेरिटरी मैनेजर सुकेश जी. आज़ाद, सेल्स ऑफिसर, गाज़ियाबाद देवेंद्र कुमार तथा कमर्शियल मैनेजर समर्थ गुप्ता भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने ग्राहकों एवं वितरकों को भारतगैस Lite ZIP की विशेषताओं, त्वरित कनेक्शन, 4 घंटे के भीतर डिलीवरी तथा इसके अन्य लाभों की जानकारी दी और इस नई पहल को सफल बनाने का आह्वान किया। बीपीसीएल का उद्देश्य भारतगैस Lite ZIP के माध्यम से ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय एलपीजी सेवा उपलब्ध कराना है। वर्तमान में इस सेवा की शुरुआत 30 शहरों में की गई है। 15 अगस्त 2026 तक इसे 24 राज्यों के 100 शहरों तक विस्तारित किया जाएगा, जिसके बाद इसे देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। गैस एजेंसी वितरक जिंदल गैस एजेंसी से विनोद जिंदल, शिवम जिंदल, विष्णुज्योति गैस से अमित शर्मा,कमला गैस से अरविंद शर्मा, प्रेम गैस से ऊषा सिरोही, भरत सिरोही मौजूद रहे।


