cbamazon
उत्तर प्रदेश

CEIR पोर्टल बना मददगार, सरूरपुर पुलिस ने गुम मोबाइल बरामद कर मालिक को लौटाया

CEIR पोर्टल बना मददगार, सरूरपुर पुलिस ने गुम मोबाइल बरामद कर मालिक को लौटाया

सरूरपुर पुलिस ने रियलमी मोबाइल बरामद कर सुनील को किया सुपुर्द, मोबाइल वापस मिलने पर जताया पुलिस का आभार

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

सरूरपुर। थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल की सहायता से गुम हुआ रियलमी मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने मेरठ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, करनावल निवासी सुनील पुत्र ओमप्रकाश का रियलमी मोबाइल फोन गुम हो गया था। मोबाइल की बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल की मदद से कार्रवाई की गई। इसके बाद मोबाइल बरामद कर आवश्यक सत्यापन और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके पंजीकृत स्वामी सुनील को सुपुर्द कर दिया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सरधना के पर्यवेक्षण में की गई।

मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गौरव सिंह और उपनिरीक्षक हिमांशु गौतम शामिल रहे।