बुलन्द संदेश /ब्यूरो
संवाददाता जावेद अब्बासी
मेरठ।कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान के 16वें दिन मेरठ में छात्र-युवाओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। शहर संयोजक अवनीश काजला के नेतृत्व में मेरठ एक्शन टीम ने विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं छात्रावासों में पहुंचकर छात्रों से संवाद किया और उन्हें अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया। बड़ी संख्या में छात्रों ने मिस्ड कॉल एवं पंजीकरण फॉर्म के माध्यम से अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
शहर संयोजक अवनीश काजला ने कहा कि आज देश का युवा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करना चाहता है। 'छात्रों की गूंज' अभियान इन्हीं मुद्दों को संगठित रूप से उठाने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि मेरठ में छात्रों का लगातार मिल रहा समर्थन इस बात का संकेत है कि युवा बदलाव की आवाज़ बनना चाहते हैं।
उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से इस अभियान से जुड़ने, अपने साथियों को जोड़ने और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

आज के अभियान में शहर संयोजक अवनीश काजला के साथ अल्तमस त्यागी, निशांत चौधरी, सुमित विकल, सहरयाब मुखिया, अजय चौधरी, अज़ीम प्रधान, फरहान चौधरी, रवि कुमार, आयुष जाटव, अहमद, आलम, संदीप शर्मा, हर्ष चौधरी, वाशु काजला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


