cbamazon
उत्तर प्रदेश

छात्राओं ने देखा एमआरएफ सेंटर का कामकाज, कचरा प्रबंधन की समझी प्रक्रिया

छात्राओं ने देखा एमआरएफ सेंटर का कामकाज, कचरा प्रबंधन की समझी प्रक्रिया

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका ने कराया शैक्षिक भ्रमण, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण की दी जानकारी

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

सरधना। स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सरधना की ओर से सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं को एमआरएफ सेंटर का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।

अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देश पर हुए भ्रमण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने छात्राओं को एमआरएफ सेंटर की कार्यप्रणाली और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के बाद कचरे को सेंटर पर लाकर अलग-अलग किया जाता है। उपयोगी और पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग कर उसके उचित निस्तारण की प्रक्रिया भी समझाई गई।

टीम ने छात्राओं को घर से ही गीला और सूखा कचरा अलग रखने के फायदे बताए और स्वच्छता के प्रति परिवार व आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

ईओ दीपिका शुक्ला ने कहा कि ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन की व्यवहारिक जानकारी मिलती है और उनमें स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। नगर पालिका की ओर से जनसहभागिता बढ़ाने के लिए ऐसी गतिविधियां लगातार कराई जा रही हैं।