cbamazon
उत्तर प्रदेश

छबड़िया में हुआ विशाल कुश्ती दंगल, बाबा लाडी पहलवान रहे आकर्षण का केंद्र

छबड़िया में हुआ विशाल कुश्ती दंगल, बाबा लाडी पहलवान रहे आकर्षण का केंद्र

हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी के पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, मुकाबले देखने उमड़े सैकड़ों दर्शक

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

सरधना।ग्राम छबड़िया में मंगलवार शाम गुरुद्वारे के पास विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में यूट्यूब फेमस बाबा लाडी उर्फ शहजाद पहलवान आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने अपनी कुश्ती से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल में हरियाणा, पंजाब, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया।

दंगल का शुभारंभ भाजपा नेता संजय चौधरी और किसान यूनियन के संगठन मंत्री अमित छबड़िया ने किया। मुख्य अतिथि अमरजीत प्रधान छाबड़िया और विशिष्ट अतिथि चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार का आयोजकों ने पगड़ी और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।दंगल में पहलवान बाबा लाडी, प्रेमपाल और नितिन सहित कई पहलवानों ने अपने दमदार दांव-पेंच दिखाए। अखाड़े में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। कुश्ती देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।इस मौके पर अनिल, छोटा पहलवान, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।