cbamazon
उत्तर प्रदेश

डीएम और एसएसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जानी समस्याएं

डीएम और एसएसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जानी समस्याएं

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

 

महिला-पुरुष बैरक, अस्पताल और पाकशाला का लिया जायजा, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

 

संवाददाता जावेद अब्बासी 

 

मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने शुक्रवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने चिकित्सालय कक्ष, महिला बैरक, पुरुष बैरक और पाकशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर खान-पान, उपचार, पैरवी के लिए वकील की उपलब्धता सहित अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।

इस दौरान जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा सहित कारागार के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।