cbamazon
उत्तर प्रदेश

डासना के ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव को मिला 'नेशनल आइकॉन अवॉर्ड-2026'

डासना के ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव को मिला 'नेशनल आइकॉन अवॉर्ड-2026'

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

गाजियाबाद। नगर पंचायत डासना के अधिशासी अधिकारी (ईओ) महेश प्रताप श्रीवास्तव को राजधानी दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित 'आरोग्य दर्पण नेशनल कॉन्क्लेव-2026 (विकसित भारत-2047)' के दौरान 'नेशनल आइकॉन अवॉर्ड-2026' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा नगर विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान भारत सरकार के अतिरिक्त कैबिनेट सचिव सौरभ तिवारी ने प्रदान किया। कार्यक्रम में देशभर के प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सा विशेषज्ञ, शिक्षाविद, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां मौजूद रहीं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद महेश प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए गौरव के साथ-साथ जनसेवा की जिम्मेदारी को और बढ़ाने वाला है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, सहयोगियों, नगर पंचायत डासना की पूरी टीम और सभी शुभचिंतकों को दिया।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पारदर्शी प्रशासन, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनहित के विकास कार्यों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे। उनके सम्मानित होने पर नगर पंचायत डासना सहित पूरे गाजियाबाद के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया