cbamazon
उत्तर प्रदेश

धौलाना के गांव नंदपुर में बड़े धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन ।

धौलाना के गांव नंदपुर में बड़े धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन ।

धौलाना के गांव नंदपुर में बड़े धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन ।

 

1, किसान, मजदूर, छात्रों, शोषित वंचितों के मसीहा है अखिलेश= श्रवण शर्मा भावी प्रत्याशी धौलाना विधान सभा ।

 

धौलाना । संजीव वशिष्ठ ।

 

पूर्व सीएम अखिलेश यादव का धौलाना के गांव नंदपुर में पंडितों के घर पर 53, वा जन्मदिन वरिष्ठ सपा नेता व भावी प्रत्याशी धौलाना विधानसभा पंडित श्रवण शर्मा के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से मनाते हुए 53 किलो फल और मिष्ठान वितरण किया गया । इस मौके पर ग्रामीण अंचल के लोग उमड़ पड़े । श्रवण शर्मा ने कहा की PDA के महानायक विकास पुरुष जननायक नौजवानों पीड़ितों शोषितों वंचितों मातृ शक्ति माताओं बहिनों की बुलंद आवाज पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया गया । वही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीबों को फल एवं गुलदाना वितरण किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार शर्मा ने की इस मौके अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आदरणीय अखिलेश यादव जी के जन्म दिवस की सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को बधाईयां प्रेषित करते हुए माननीय जी के दीर्घायु होने के लिए ईश्वर से कामना की । उन्होंने विधानसभा 2027 के लिए एकजुट होकर धरातल पर उतरकर काम करने हेतु संदेश दिया माननीय अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्पित किया । इस दौरान परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य वशिष्ठ, यशपाल शर्मा, सोनू कौशिक, सचिन कौशिक, सौरभ कौशिक , ओम कार शर्मा, शेखर शर्मा, सचिन शर्मा, चिंटू शर्मा, करण शर्मा, केशव शर्मा, महेश प्रजापति, दीपक प्रजापति, दिनेश प्रजापति, आमिर खान, माजिद खान, जीशान पहलवान, पवन चौहान, सचिन चौहान, रितिक शर्मा, आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

परिचय । धौलाना में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते धौलाना के समाजवादी पार्टी नेता श्रवण शर्मा ।