रणवीर दहिया बोले- चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चलकर एकजुटता से करें काम
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
मेरठ। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढडरा स्थित शिव मंदिर में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया रहे। अध्यक्षता स्वामी धर्म दास ने की और संचालन रवि भारत चिकारा ने किया।बैठक में रणवीर दहिया ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के विचारों और सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।इस मौके पर रितिक शर्मा, राजबीर सैनपाल, ओमपाल, आदेश, राजेंद्र, लखमी कश्यप, बीरसैन, हरेंद्र, जयचंद, सतपाल, जयमोद और विनोद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।


