cbamazon
उत्तर प्रदेश

एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान,बालिकाओं को किया सशक्त

एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान,बालिकाओं को किया सशक्त

 

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

 

सम्भल। जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे “मिशन शक्ति 5.0” (द्वितीय चरण) अभियान के तहत मंगलवार को व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में जनपद की एंटी रोमियो टीमों व महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।

      इस दौरान बहु-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना रहा।अभियान के अंतर्गत बाजारों,चौराहों, स्कूल-कॉलेजों,धार्मिक स्थलों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।महिला पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें वीमेन पावर लाइन 1090,आपातकालीन सेवा 112,सीएम हेल्पलाइन 1076,महिला हेल्पलाइन 181,एम्बुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा 102 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।इसके साथ ही मोबाइल पर पैनिक बटन और इमरजेंसी कॉल की प्रक्रिया का डेमो भी दिया गया,जिससे महिलाएं संकट की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और सुरक्षा के प्रति जागरूकता में भी इजाफा हुआ है।