cbamazon
उत्तर प्रदेश

एमएलसी नामांकन स्थल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एमएलसी नामांकन स्थल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऑब्जर्वर, डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग व यातायात व्यवस्था देखी

संवाददाता जावेद अब्बासी

मेरठ। एमएलसी नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को ऑब्जर्वर, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था को देखा गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें। साथ ही नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।