cbamazon
उत्तर प्रदेश

एसटीएफ और फरह पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ और फरह पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ और फरह पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

 

 

ऑटो पार्ट्स की दुकान के पीछे बने गोदाम में छापेमारी, एक आरोपी फरार; पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

 

 

मथुरा। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ आगरा और फरह पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम फरह कस्बे में छापेमारी कर 28 किलो गांजा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। बरामद गांजे को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फरह-परखम चौराहे के पास स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान के पीछे बने गोदाम में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसटीएफ और फरह पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके से संजीव पुत्र अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी बंटी पुत्र लाला निवासी फरह मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में गांजे की थोक सप्लाई का कारोबार कर रहे थे और आसपास के इलाकों में इसकी आपूर्ति करते थे। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है तथा बरामद गांजे को कब्जे में लेकर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

 

अधिकारी का वर्जन:

रिफाइनरी क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि एसटीएफ आगरा और फरह पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 28 किलो गांजा बरामद किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।