मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)
थानाक्षेत्र के गांव जलालाबाद में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने बुधवार सुबह फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव जलालाबाद निवासी 34 वर्षीय सुमित कुमार अपनी पत्नी रुबी के साथ रहते थे। रुबी कई दिन पहले अपने मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि सुमित का बुधवार सुबह परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद मे वह अपने कमरे में चला गया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खट़खट़ाया,तो अंदर से बंद था। इसके बाद खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सुमित को नीचे उतारकर मुरादनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


