गढ़मुक्तेश्वर, (गुफरान अली)। विधानसभा क्षेत्र 60 के गढ़मुक्तेश्वर शहर स्थित चौधरियान मोहल्ले में मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य हाजी आरिफ ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मौलाना अनीस साहब के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। वहीं इमरान वकील, आस मोहम्मद, अकरम, मोमिन सहित अन्य लोगों से भी मुलाकात हुई। इसके बाद हाजी आरिफ ने घोड़ा फार्म स्थित कार्यालय पर पहुंचे क्षेत्रीय लोगों से भी मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर बातचीत की। इस दौरान इंसाफ अली, नौशाद, जमील, जफर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने हाजी आरिफ का स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।


