cbamazon
उत्तर प्रदेश

घर के बाहर ट्रक खड़ा करने से रोकना पड़ा भारी, महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

घर के बाहर ट्रक खड़ा करने से रोकना पड़ा भारी, महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

घर के बाहर ट्रक खड़ा करने से रोकने पर महिला से गाली-गलौज, धमकी देने का आरोप

 

सरधना। नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी पिंकी सोम ने पड़ोसी पर घर के बाहर ट्रक खड़ा करने से रोकने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सरधना थाने में तहरीर दी है।

पिंकी सोम पत्नी हरिओम सोम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 सितंबर की रात करीब 11:15 बजे वह अपने मकान की छत पर जा रही थीं। आरोप है कि पड़ोसी विक्टर पुत्र जसबीर ने उनके घर के बाहर ट्रक खड़ा कर दिया। महिला ने जब ट्रक खड़ा करने का विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

महिला के अनुसार, घटना के बाद आरोपी वहां से चला गया। पिंकी सोम ने 23 सितंबर को सरधना थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।