cbamazon
उत्तर प्रदेश

हाईवे को पार्किंग बनाकर लोगों को धड़ल्ले से परोसी जारही है अल रज़ा चिकन बिरयानी

हाईवे को पार्किंग बनाकर लोगों को धड़ल्ले से परोसी जारही है अल रज़ा चिकन बिरयानी

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

बिरयानी खाने आने वाले ग्राहकों के बिरयानी सेंटर के सामने खड़े गाड़ियों के काफ़िले ने दिल्ली मेरठ रोड के तीन लेन के हाईवे को समेटकर महज़ दो लेन में बदल दिया है

 

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) दिल्ली मेरठ रोड पर बम्बा रोड के मोड़ पर स्थित ‘अल-रज़ा चिकन बिरयानी’ सेंटर इन दिनों हाईवे से गुज़रने वाले बेकसूर राहगीरों के लिए सरासर मुसीबत सेंटर बना हुआ है। दिल्ली-मेरठ रोड पर सफर करने वाले राहगीर मुरादनगर बम्बा रोड के करीब पहुंचने पर इस मुकाम से ज़रा संभलकर गुज़रें, क्योंकि यहां सड़क की चौड़ाई अचानक कम नहीं हुई, बल्कि ‘अल-रज़ा चिकन बिरयानी सेंटर’ के बाहर खड़े गाड़ियों के काफ़िले ने तीन लेन के हाईवे को समेटकर महज़ दो लेन में तब्दील कर दिया है। स्वाद के शौकीनों ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए सड़क की एक पूरी लेन को अपनी अघोषित पार्किंग बना लिया है।

‎अंधाधुंध बेतरतीब खड़े इन वाहनों की वजह से दिल्ली मेरठ हाइवे पर स्थित बम्बा रोड मोड़ पर हर पल मौत का साया मंडराता नज़र आता है। तेज़ रफ़्तार गाड़ियों के बीच से जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर राहगीरों के लिए यह रास्ता किसीफ़ खतरनाक राह गुज़र से कम नहीं है। हद तो तब हो जाती है जब कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाती इस भारी भीड़ और सड़क पर खड़ी गाड़ियों के वीडियो खुद ‘अल-रज़ा चिकन बिरयानी सेंटर’ के इंस्टाग्राम हैंडल पर बड़े फखर के साथ रील्स बनाकर चलाई जाती है। यानी जिस अराजकता पर कार्रवाई होनी चाहिए, उसे सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी का हथियार बनाया जा रहा है। ‎यहां बिरयानी का स्वाद चखने आने वाले ग्राहक लोग दूसरों की सहूलियत छीनने और कानून के नियमों को धत्ता बताने के आदी हो चुके हैं। अगर यही बेपरवाही जारी रही, तो वह दिन दूर नहीं जब यह खतरनाक जाम यहां की स्थाई नियति बन जाएगा। अब पूरा मुरादनगर टकटकी लगाए देख रहा है कि आखिर स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक प्रशासन की नींद कब खुलेगी? क्या पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रही है। क्या ‘ज़ायके की बिरयानी वाले इस जाम’ पर जल्द ही प्रशासन का चाबुक चलेगा या नहीं, यह देखना अभी बाकी है।