cbamazon
उत्तर प्रदेश

हनी विजन योजना: 20 बेरोजगारों को मिलेंगे हनी बॉक्स और टूलकिट

हनी विजन योजना: 20 बेरोजगारों को मिलेंगे हनी बॉक्स और टूलकिट

 

उ०प्र० खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित “हनी विजन” योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद के 20 बेरोजगार युवक-युवतियों और कारीगरों को हनी बॉक्स व संबंधित टूलकिट दिए जाएंगे। योजना का उद्देश्य मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देकर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना है।

इस योजना में ऐसे युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं जो मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में प्रशिक्षित हों या अनुभव रखते हों। आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच तथा साक्षर होना जरूरी है।

इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल www.upkvib.gov.in⁠� पर अगले 10 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड या परिवार रजिस्टर, जाति प्रमाण पत्र और दो फोटो आवश्यक होंगे।

अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, डीए कॉलोनी में संपर्क किया जा सकता है।

सम्पर्क नंबर – 6395128023 एवं 7408410825।