3000, 1600, 800 और 400 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत इकड़ी में विभिन्न दूरी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 3000, 1600, 800 और 400 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित आदेश फौजी ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
3000 मीटर दौड़ में विवेक ने नौ मिनट 10 सेकंड का समय निकालकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर में कपिल ने चार मिनट 40 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। 800 मीटर में राजू और 400 मीटर दौड़ में श्याम प्रथम रहे।
आयोजक यश शर्मा और हर्ष शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग किया। इस दौरान पवन त्यागी, प्रदीप शर्मा, योगेश गोस्वामी, आदेश कसाना, अभय, वंश, काशी, गुरमीत और कुणाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


