बुलन्द संदेश /ब्यूरो
तीन माह पहले हुई थी जीजा की मौत
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) नगर की कृष्णा कुंज कॉलोनी में तीन माह पूर्व हुई राहुल की मौत के मामले में फरार चल रहे उसके साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसीपी मसूरी सर्किल सुनील कुमार ने बताया कि 27 मई को मुरादनगर शहर की कृष्णा कुंज कॉलोनी निवासी राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी उसकी मां सरोज देवी ने बहू और उसके मायके पक्ष के लोगों पर मकान बेचने
के विवाद में राहुल के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर मामले को हत्या की धाराओं में दर्ज कर विवेचना आगे बढ़ाई। मुखबीर की सूचना पर दिल्ली के करावल नगर निवासी आरोपी अजय को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह अपने परिजनों के साथ बहन के घर पहुंचा था। उस समय राहुल और उसकी बहन के बीच कहां सुन हो रही थी, बीच बचाव के दौरान हुई धक्का मुक्की में राहुल गिर गया था। जिसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एसीपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी मनीष और जॉनी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब फरार चल रहे अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


