बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए गए नियुक्ति पत्र
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
मेरठ। जिला कांग्रेस कार्यालय, बुढ़ाना गेट में रविवार को जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी की नई कमेटी का गठन किया गया। जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंतज़ार अली ने संगठन के विभिन्न पदों पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
जिलाध्यक्ष इंतज़ार अली ने कहा कि नई कमेटी का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। साथ ही अल्पसंख्यक समाज के लोगों की समस्याओं और मुद्दों को संगठन के माध्यम से उठाया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस नेता शहजाद यूसुफ ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने का काम करेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की।
प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि संगठन में मिली जिम्मेदारी विश्वास का प्रतीक है। सभी पदाधिकारी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
नई कमेटी में युनुस बेग को जिला उपाध्यक्ष, दिलशाद को किठौर विधानसभा अध्यक्ष, शाहनवाज को हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष, इरशाद मलिक को दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष, कासिम को सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष, शोएब खान को कैंट विधानसभा अध्यक्ष और अनस को शहर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा नदीम को जिला सचिव, सलमान मलिक को किठौर विधानसभा मीडिया प्रभारी, मौ. शहजाद को जिला सचिव, उवैस को जिला सचिव, मोबिन को नगर अध्यक्ष फलावदा, नौसेर अब्बासी को जिला महासचिव और जुबैर खान को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष इंतज़ार अली ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी साथी पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करेंगे तथा समाज के लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में शहजाद यूसुफ, हेमंत प्रधान, अभिमन्यु त्यागी, मंजीत कोछड़, मुनींद्र सूद वाल्मीकि, महेंद्र शर्मा, रमन कांत शर्मा, तेजवीर सिंह, तरुण मलिक, एसके प्रधान, सागर रस्तोगी, ताहिर अंसारी, अलाउद्दीन सलमानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


