cbamazon
उत्तर प्रदेश

*जिलाधिकारी रविन्द्र मॉंदड़ की पहल से "मिशन समर्थ – सामर्थ्य ही पहचान" का हो रहा है भव्य शुभारंभ*

*जिलाधिकारी  रविन्द्र मॉंदड़ की पहल से "मिशन समर्थ – सामर्थ्य ही पहचान" का हो रहा है भव्य शुभारंभ*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

*मिशन समर्थ का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़*

 

गाजियाबाद (आशा चौधरी)जनपद गाजियाबाद में दिव्यांगजनों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ व मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ के मार्गदर्शन में "मिशन समर्थ – सामर्थ्य ही पहचान" का भव्य शुभारंभ 24 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे विकास भवन परिसर, कलेक्ट्रेट, गाजियाबाद में किया जाएगा। यह मिशन जिला प्रशासन द्वारा मोहन मेकिन्स लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आर्थिक सहयोग तथा नींव शक्ति संस्था के अथक प्रयासों से साकार हो रहा है।मिशन समर्थ का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके अंतर्गत चयनित दिव्यांगजनों को "बिज़नेस ऑन व्हील्स" उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर सकें। प्रत्येक लाभार्थी को उनकी आवश्यकता के अनुसार एक बिज़नेस ऑन व्हील्स यूनिट प्रदान की जाएगी, ताकि वे रोजगार के अवसरों की प्रतीक्षा करने के बजाय स्वयं रोजगार सृजित कर सकें। नींव शक्ति संस्था की संस्थापिका श्रीमती ऋचा बल्लभ खुलबाई ने कहा कि "मिशन समर्थ" केवल एक योजना नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता प्रदान करने का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के दूरदर्शी नेतृत्व, मोहन मेकिन्स लिमिटेड के सहयोग तथा जिला प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

यह पहल गाजियाबाद में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नई मिसाल स्थापित करेगी तथा समाज में समान अवसर, सम्मान और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।