cbamazon
उत्तर प्रदेश

जंतर मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन को शक्ति प्रदान करने के लिए बसपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया

जंतर मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन को शक्ति प्रदान करने के लिए बसपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

अमरोहा (डा. महताब अमरोहवी )

जंतर मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन को शक्ति प्रदान करने के लिए बसपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया जिस को पुलिस ने काम कर दिया और उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। देशभर में छात्र हितों और पेपर लीक के गंभीर मुद्दों को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो न्याय और संघर्ष की मिसाल पेश करती है। छात्रों के अधिकारों और हर पीड़ित की आवाज बनने वाले हाजी नासिर फारूक एडवोकेट को पिछले कई दिनों से प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट (नजरबंद) किया गया था।लेकिन आज जुम्मे की नमाज के बाद, तमाम पाबंदियों और नजरबंदी की जंजीरों को चीरते हुए, हाजी नासिर फारूक एडवोकेट ने जैसे ही अपनी आवाज बुलंद की और नारे लगाए,तो पुलिसकर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए उन्हें पीछे से दबोच लिया।इसके बावजूद, उनके चेहरे पर और उनके तेवर में जो अडिग हौसला व जज्बा नजर आया, उसने यह साबित कर दिया कि सच की आवाज को कभी दबाया नहीं जा सकता। नासिर फ़ारुक़ ने कहा कि दबे-कुचलों और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ने वालों पर चाहे जितनी पाबंदियां लगा दी जाएं, लेकिन हौसले जब बुलंद हों तो हर जुल्म और पहरा बेअसर हो जाता है। दिल्ली में पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शनों के पक्ष में लगातार मुखर रहने के कारण हाजी नासिर फारूक एडवोकेट प्रशासन के निशाने पर रहे हैं। पिछले कई दिनों से घर में नजरबंद होने के बावजूद, जुम्मे की नमाज के उपरांत उनका बाहर आकर रोष प्रकट करना और पुलिस द्वारा उन्हें बलपूर्वक रोकने का यह पूरा मंजर वीडियो में साफ झलकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके इस जुझारू अंदाज,निडरता और संघर्षपूर्ण जज्बे को देखकर हर इंसाफपसंद शख्स उनके समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है।