cbamazon
उत्तर प्रदेश

जनपद की तहसील हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है।

जनपद की तहसील हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है।

बुलन्द संदेश ब्यूरो

अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी )

जनपद की तहसील हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। पीड़िता ने शुरुआत में दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद फिलहाल मुख्य आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता का आरोप है कि सम्भल अड्डा निवासी इन्तखाब ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से उसकी अश्लील फोटो-वीडियो बना लीं।इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता का कहना है कि उसने इस दौरान क्षेत्र के एक अन्य प्रभावशाली व्यक्ति से भी मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन वहां भी उसके साथ न्याय नहीं हुआ।पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर दोनों की शिकायत की। पुलिस ने मामले की प्राथमिक पड़ताल के बाद मुख्य आरोपी इन्तखाब के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर अन्य बिंदुओं और संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।