cbamazon
उत्तर प्रदेश

के.के पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम, झांकियों ने बांधा समां

के.के पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम, झांकियों ने बांधा समां

कृष्ण-राधा के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मन मोहा

संवाददाता जावेद अब्बासी 

सरधना। केके पब्लिक स्कूल सरधना में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोंटेसरी विभाग के नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। बच्चों ने भक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं पर आधारित कई आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनमें कारागार में श्रीकृष्ण का जन्म, यशोदा द्वारा कृष्ण को पालने में झुलाना, माखन निकालती गोपियां, श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाना और श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता को दर्शाया गया।इसके बाद छात्राओं ने श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों की वेशभूषा में सुंदर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रों ने श्रीकृष्ण और ग्वालों का रूप धारण कर माखन की मटकी फोड़ने की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर भाषण देकर पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी।स्कूल के मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उपहार दिए।कार्यक्रम के अंत में स्कूल में मिष्ठान वितरित किया गया। प्रबंधन की ओर से सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं।