cbamazon
उत्तर प्रदेश

केमिस्ट एसोसिएशन ने विद्यालय में किया माँ के नाम एक पेड़ पौधरोपण

केमिस्ट एसोसिएशन ने विद्यालय में किया माँ के नाम एक पेड़ पौधरोपण

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

सम्भल। पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मंगलवार को केमिस्ट एसोसिएशन सम्भल ने सरवर हुसैन इंटर कॉलेज,नूरियो सराय में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
       कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण के साथ हुआ,जिसमें केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों,विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।साथ ही विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है।केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री अजय कुमार शर्मा ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण,जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र आज वैश्विक चिंता का विषय बन चुके हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’अभियान को प्रकृति और मातृत्व के सम्मान से जुड़ा प्रेरक प्रयास बताया।सिल्वेंज़ा हॉस्पिटल के संचालक इसरार अहमद ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के सच्चे साथी हैं,जो हमें शुद्ध वायु और जीवनदायी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य शबाब आलम ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों में पर्यावरण चेतना विकसित करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में मोहम्मद शहनवाज आलम,शिराज अहमद,असलम खान सहित कई लोग उपस्थित रहे।