cbamazon
उत्तर प्रदेश

कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश

बुलन्द संदेश ब्यूरो

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पुरानी आपसी रंजिश को लेकर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के गांव फलेदा निवासी जयकिशन पुत्र जगदीश ने पुलिस की दी लिखित शिकायत के अनुसार गांव निवासी तीन लोगों पर आरोप लगाया है कि बुधवार रात वह अपने घर के बाहर घूम रहा था। तभी गांव निवासी तीन लोग अपनी थार कार से आए और तेज रफ्तार में गाड़ी चला उस पर चढ़ाने की कोशिश की। पीड़ित ने बचकर बड़ी मुश्किल से जान बचाई। उसके बाद आरोपी गाड़ी से उतरकर गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर और अन्य लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की पूरा वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।