cbamazon
उत्तर प्रदेश

कांठ, मुरादाबाद नगर में अनेक स्कूलों के पास गुटका,तंबाकू की दुकानें: शिक्षा मंत्रालय का निर्देश "उड़ाया "जा रहा हवा में

कांठ, मुरादाबाद नगर में अनेक स्कूलों के पास गुटका,तंबाकू की दुकानें: शिक्षा मंत्रालय का निर्देश "उड़ाया "जा रहा हवा में

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ ( सुदेश बिश्नोई)lशिक्षा मंत्रालय ने स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर के दायरे को नशामुक्त क्षेत्र घोषित किया है, लेकिन जनपद में यह नियम सिर्फ कागजों तक सीमित है। कांठ, मुरादाबाद में अनेक स्कूल कॉलेजों के पास शराब और तंबाकू की दुकानें संचालित हैं। जिला आबकारी विभाग के अनुसार, नगर निगम क्षेत्र में शराब की दुकानें स्कूलों से 50 मीटर दूरी पर होनी चाहिए, लेकिन महानगर में कई स्कूल-कॉलेजों के 30 से 200 मीटर के दायरे में शराब, गुटखा, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद खुलेआम बिक रहे हैं। मंगलवार को "बुलंद संदेश " ने बिहार आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के पास, डीएसएम इंटर कॉलेज के पास, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के पास, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के पास,की जांच पड़ताल में कई क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी सामने आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।स्टेशन रोड स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के पास करीब 50 मीटर की दूरी पर गुटखा और तंबाकू उत्पादों की दुकान संचालित हो रही है। दुकानदार को स्कूल के सामने सिगरेट, गुटका संबंधी बनाए गए नियम की जानकारी नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर के अनुसार सभी स्कूलों के आसपास संचालित शराब और अन्य नशीले उत्पादों की दुकानों की जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।