बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ ( सुदेश बिश्नोई)l कांठ तहसील में वकीलों के चैंबरों के बीच लगे बिजली के खंभे में शुक्रवार को करंट उतरने के कारण एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया वकीलों की सजग़ता से उसकी जान तो बच गई जिससे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गई। क्षेत्र के भीकनपुर गांव का गुलफाम पुत्र सत्तार किसी काम से तहसील में आया हुआ था। जब वह एक अधिवक्ता के चेंबर पर गया तो बिजली के खंबे के सपोट को लगी स्टेक की तार से उसका हाथ छू गया हाथ में करंट लगते ही उसकी चीख निकल गई बचाओ बचाओ की आवाज सुनकर लोग दौड़े उनमें से किसी ने अंगोंछा उसके गले में फंसा कर उसे खींच लिया करंट लगते हि उसकी हालत खराब हो गई उसके साथ आई महिलाओं एवं अन्य लोगों ने उसे तख्त पर लिटा कर उसके हाथ पैरों पर काफी मालिश की जिससे उसकी चेतना लौट आई और कुछ देर की मेहनत के बाद वह बैठ गया। शोर मचा तो आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई बिजली विभाग को सूचना देकर एडवोकेट दीपक बिश्नोई ने बिजली सप्लाई बंद कराई और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आकर करंट चैक किया वकील और अन्य लोगों की सजग़ता से गुलफाम की जान तो बच गई मगर इस तरह सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले जगह पर लगे खंभे में उतरे करंट ने कई सवाल खड़े कर दिए है।


